Skip to main content

Posts

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) बदलती दुनिया की नई क्रांति आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहाँ विज्ञान और तकनीक हमारी कल्पना से कहीं आगे निकल चुकी है। इंसान ने आग, पहिए और बिजली की खोज से लेकर इंटरनेट तक का सफर तय किया, लेकिन अब वह एक ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जिसे हम कहते हैं – कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एक नई तकनीकी क्रांति है जो हमारे जीवन, काम और भविष्य की दिशा को तेजी से बदल रही है। इससे लोगों के जीने की पद्धति बदल रही है। जीने की रफ्तार तेज हो रही है। सब कुछ चुटकी बजाने इतना आसान होते जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अर्थ है – मशीनों को इतना सक्षम बनाना कि वे इंसानों की तरह सोचें, निर्णय लें और समस्याओं का हल निकालें। सीधे शब्दों में कहें तो यह “मशीनों में इंसानी दिमाग की ताक़त डालने की कला” है। जब गूगल मैप्स आपको सबसे तेज़ रास्ता दिखाता है, जब नेटफ्लिक्स या यूट्यूब आपके पसंदीदा वीडियो सुझाते हैं, या जब एलेक्सा और सिरी आपकी आवाज़ पहचानकर जवाब देती हैं – तो समझ लीजिए कि यह सब कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ही कमाल है।...

दादी माँ ने बताया "भूख बढ़ाने" का नुस्खा।

दादी माँ ने बताया "भूख बढ़ाने" का  नुस्खा। हमारे शरीर की अग्नि खाए गए भोजन को पचाने का काम करती है। यदि यह अग्नि किसी कारण से मंद पड़ जाए तो भोजन ठीक तरह से नही पचता है। भोजन के ठीक से नही पचने के कारण शरीर में कितने ही रोग पैदा हो जाते है। अनियमित खान पान से वायु पित्त और कफ़ दूषित हो जाते है।।जिसकी वजह से भूख लगनी बंद हो जाती है और अजीर्ण अपच वायु विकार तथा पित्त आदि की शिकायतें आने लगती है। Dadi maa ke asardar nuskhe jo bhukh badhate hai, swasthya sudharte hai aur pachan shakti majboot karte hai भूख लगनी बंद हो जाती है, शरीर टूटने लगता है, स्वाद बिगड जाता है। पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। पेट खराब होने से दिमाग खराब रहना चालू हो जाता है अथवा समझ लीजिये कि शरीर का पूरा का पूरातंत्र ही खराब हो जाता है। इसके लिये मंन्दाग्नि से हमेशा बचना चाहिए और तकलीफ़ होने पर इन दवाओं का प्रयोग करना चाहिए। भूख नही लगने पर आधा माशा फूला हुआ सुहागा एक कप गुनगुने पानी में दो तीन बार लेने से भूख खुल जाती है। काला नमक चाटने से गैस खारिज होती है, और भूख बढती है। यह नमक पेट को भी साफ़ करता है...

दादी माँ ने बताया "बुखार" का आयुर्वेदिक इलाज

दादी माँ ने बताया "बुखार" का आयुर्वेदिक इलाज   "बुखार" बदलते मौसम में बुखार की चपेट में आना एक आम बात है। कभी वायरल फीवर के नाम पर तो कभी मलेरिया जैसे नामों से यह सभी को अपनी चपेट में ले लेता है। "Fever ka ayurvedic ilaj janiye. Dadi maa ke nuskhe se bukhar kam karne ke herbal aur natural remedies in Hindi." #Ayurveda #HomeRemedies #FeverCure #NaturalTreatment #DadiMaaKeNuskhe #HerbalMedicine #HealthTips फिर बड़ा आदमी हो या कोई बच्चा इस बीमारी की चपेट में आकर कई परेशानियों से घिर जाते हैं। कई बुखार तो ऐसे हैं जो बहुत दिनों तक आदमी को अपनी चपेट में रखकर उसे पूरी तरह से कमजोर बना देता है। पर घबराइए नहीं सभी तरह के बुखार की एक अचूक दवा है भुना नमक। इसके प्रयोग किसी भी तरह के बुखार को उतार देता है। भुना नमक बनाने की विधि खाने मे इस्तेमाल आने वाला सादा नमक लेकर उसे तवे पर डालकर धीमी आंच पर सेकें। जब इसका कलर कॉफी जैसा काला भूरा हो जाए तो उतार कर ठण्डा करें। ठण्डा हो जाने पर एक शीशी में भरकर रखें। जब आपको ये महसूस होने लगे की आपको बुखार आ सकता है तो बुखार आने से...

They Call Him OG (पवन कल्याण)

🎬 They Call Him OG मूवी रिव्यू फिल्म का परिचय They Call Him OG एक एक्शन और गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं और विलेन के रूप में इमरान हाशमी नजर आते हैं। इनके साथ प्रियंका मोहन, प्रकाश राज और अर्जुन दास जैसे कलाकार भी शामिल हैं। "पवन कल्याण की दमदार एक्शन फिल्म They Call Him OG, गैंगस्टर ड्रामा, जबरदस्त स्टाइल और फैंस के लिए खास तोहफा है।" नाम: They Call Him OG निर्देशक: Sujeeth  कलाकार: Pawan Kalyan (मुख्य किरदार), Emraan Hashmi (खलनायक), Priyanka Mohan, Prakash Raj, Arjun Das इत्यादी  समय: लगभग १५४ मिनिटे  भाषा: तेलुगू (डब और सबटायटल सहित अन्य भाषां में भी प्रसारित किया गया है)   रिलीज़ डेट: २५ सप्टेंबर २०२५ (भारत और विदेशों में)  फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी ओजी (OG / Ojas Gambheera) नाम के एक पुराने गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। दस साल तक गायब रहने के बाद वह मुंबई लौटता है। उसका मकसद है अपने पुराने दुश्मन ओमी भाऊ से हिसाब बराबर करना। इस दौरान उसे धोखे, राजनीति, गैंगवार और निजी जज़्बात का...

दादी माँ ने बताया माइग्रेन (आधे सिर मैं दर्द) का आयुर्वेदिक इलाज।

माइग्रेन दादी माँ ने बताया "माइग्रेन (आधे सिर मैं दर्द) का आयुर्वेदिक इलाज। इस रोग से पीड़ित रोगी के सिर में बहुत तेज दर्द होता है तथा यह दर्द सिर के एक भाग में होता है। इस रोग का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा से किया जा सकता है। माइग्रेन (आधे सिर में दर्द) रोग होने का लक्षण:- इस रोग से पीड़ित रोगी के सिर के आधे भाग में तेज दर्द होता है तथा सिर में दर्द होने के साथ-साथ रोगी को उल्टी होने की इच्छा भी होती है। इसके अलावा रोगी को चिड़चडाहट तथा दृष्टिदोष भी उत्पन्न होने लगता है। इस रोग का प्रभाव अधिकतर निश्चित समय पर होता है। माइग्रेन (आधे सिर में दर्द) रोग होने का कारण : 1. माइग्रेन (आधे सिर में दर्द) रोग रोगी व्यक्ति को दूसरे रोगों के फलस्वरूप हो जाता है जैसे- नजला, जुकाम, शरीर के अन्य अंग रोग ग्रस्त होना, पुरानी कब्ज आदि। 2. स्त्रियों को यदि मासिकधर्म में कोई गड़बड़ी हो जाती है तो इसके कारण स्त्रियों को माइग्रेन रोग (आधे सिर में दर्द) हो जाता है। 3. आंखों में दृष्टिदोष तथा अन्य रोग होने के कारण भी माइग्रेन रोग (आधे सिर में दर्द) हो जाता है। 4. यकृत (जिगर) में किसी प्रकार की खराबी तथा शरी...

दादी माँ ने बताया एसिडिटी का आयुर्वेदिक इलाज

दादी माँ का इलाज Aayurvedik Home Remedies  एसिडिटी Acidity Treatment  हमारे शरीर में तीन दोष हैं वात, पित्त और कफ। इनमें संतुलन रहता है तो शरीर सामान्य स्थिति में रहता है। जब शरीर की जठराग्नि में विकृति आ जाती है तो गैस या एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। आयुर्वेद में एसिडिटी की कई स्थितियां हैं। इन्हें समझ लें तो इनका उपचार भी काफी आसान है उध्र्वग अधोग स्थिति:  इसमें य्रूडम और अमाशय के बीच गैस बनती है। इस स्थिति में कफ का अनुबंध होता है, जिसमें मिचली आना, खट्टे डकार, छाती में जलन, भोजन में अरुचि आदि की समस्या महसूस होती है। यह उन लोगों को ज्यादा परेशान करती है, जो दूध से बनी चीजों, मीट-मछली आदि का ज्यादा सेवन करते हैं। ये वर्षा ऋतु है। इस मौसम में नई फसल से बना भोजन खाने से अम्ल की आशंका बढ़ जाती है। इस तरह के रोगी के गले में जलन होती है, वे बेचैन रहते हैं। इन्हें खट्टा डकार होता है। भोजन में अरुचि रहती है, उन्हें चकत्ते हो सकते हैं, बुखार भी हो सकता है। क्या करें: ऐसे लोगों को गिलोय के तने का दो चम्मच रस, आंवले का एक चम्मच रस, दोपहर में कागजी नींबू का शरबत, मिस्री के साथ...

अजेय : योगी आदित्यनाथ के जीवन की अनकही कहानी

"अजेय" 19 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुई फिल्म 'अजेय: एन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' का सरल हिंदी भाषा में रिव्यू पढ़ें। जानें कैसी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह बायोपिक, इसकी कहानी, कलाकारों का अभिनय और क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए??? "अजेय: एन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी": योगी आदित्यनाथ के जीवन की अनकही कहानी ​ मुंबई: हाल ही में 19 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुई फिल्म "अजेय: एन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। यह फिल्म उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर एक प्रभावशाली राजनेता बनने तक के सफर को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है। ​यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब "द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर" से प्रेरित है। फिल्म अजय सिंह बिष्ट के साधारण लड़के से योगी आदित्यनाथ बनने की कहानी को पर्दे पर लाती है, जो उत्तराखंड के एक छोटे से गाँव से निकलकर भारत के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री पद तक पहुँचते है। ...