Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) बदलती दुनिया की नई क्रांति आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहाँ विज्ञान और तकनीक हमारी कल्पना से कहीं आगे निकल चुकी है। इंसान ने आग, पहिए और बिजली की खोज से लेकर इंटरनेट तक का सफर तय किया, लेकिन अब वह एक ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जिसे हम कहते हैं – कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एक नई तकनीकी क्रांति है जो हमारे जीवन, काम और भविष्य की दिशा को तेजी से बदल रही है। इससे लोगों के जीने की पद्धति बदल रही है। जीने की रफ्तार तेज हो रही है। सब कुछ चुटकी बजाने इतना आसान होते जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अर्थ है – मशीनों को इतना सक्षम बनाना कि वे इंसानों की तरह सोचें, निर्णय लें और समस्याओं का हल निकालें। सीधे शब्दों में कहें तो यह “मशीनों में इंसानी दिमाग की ताक़त डालने की कला” है। जब गूगल मैप्स आपको सबसे तेज़ रास्ता दिखाता है, जब नेटफ्लिक्स या यूट्यूब आपके पसंदीदा वीडियो सुझाते हैं, या जब एलेक्सा और सिरी आपकी आवाज़ पहचानकर जवाब देती हैं – तो समझ लीजिए कि यह सब कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ही कमाल है।...

दादी माँ ने बताया "भूख बढ़ाने" का नुस्खा।

दादी माँ ने बताया "भूख बढ़ाने" का  नुस्खा। हमारे शरीर की अग्नि खाए गए भोजन को पचाने का काम करती है। यदि यह अग्नि किसी कारण से मंद पड़ जाए तो भोजन ठीक तरह से नही पचता है। भोजन के ठीक से नही पचने के कारण शरीर में कितने ही रोग पैदा हो जाते है। अनियमित खान पान से वायु पित्त और कफ़ दूषित हो जाते है।।जिसकी वजह से भूख लगनी बंद हो जाती है और अजीर्ण अपच वायु विकार तथा पित्त आदि की शिकायतें आने लगती है। Dadi maa ke asardar nuskhe jo bhukh badhate hai, swasthya sudharte hai aur pachan shakti majboot karte hai भूख लगनी बंद हो जाती है, शरीर टूटने लगता है, स्वाद बिगड जाता है। पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। पेट खराब होने से दिमाग खराब रहना चालू हो जाता है अथवा समझ लीजिये कि शरीर का पूरा का पूरातंत्र ही खराब हो जाता है। इसके लिये मंन्दाग्नि से हमेशा बचना चाहिए और तकलीफ़ होने पर इन दवाओं का प्रयोग करना चाहिए। भूख नही लगने पर आधा माशा फूला हुआ सुहागा एक कप गुनगुने पानी में दो तीन बार लेने से भूख खुल जाती है। काला नमक चाटने से गैस खारिज होती है, और भूख बढती है। यह नमक पेट को भी साफ़ करता है...